UP Budget 2026-27: यूपी का अब तक का सबसे बड़ा बजट,खुला 9.12 लाख करोड़ का पिटारा

UP Budget 2026-27: यूपी का अब तक का सबसे बड़ा बजट,खुला 9.12 लाख करोड़ का पिटारा

यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया है, जो अब तक का सबसे बड़ा बजट है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में करीब ₹9.12 लाख करोड़ का बजट रखा। यह योगी सरकार का लगातार दसवां बजट है। सरकार ने दावा किया कि पिछले कई वर्षों में कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया और राज्य की आर्थिक स्थिति को मजबूत रखा गया है।

इस बजट में तकनीक और युवाओं पर खास जोर दिया गया है। सरकार ने AI मिशन, स्टेट डेटा अथॉरिटी और डेटा सेंटर क्लस्टर बनाने की घोषणा की है। साथ ही ‘टेक युवा-समर्थ युवा’ जैसी योजनाओं के जरिए युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर देने की बात कही गई है।

बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए भी बड़ी राशि का प्रावधान किया गया है। सरकार का कहना है कि यह बजट विकास को गति देने, रोजगार बढ़ाने और जनता को सीधा लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।