Nitish CM Oath Ceremony : दो नायबों के साथ नीतीश ने ली शपथ, कुल 26 मंत्री

Nitish CM Oath Ceremony : दो नायबों के साथ नीतीश ने ली शपथ, कुल 26 मंत्री

जनता दल यूनाइडेड सुप्रीमो नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान में गुरुवार को बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। उनके साथ दो उप मुख्यमंत्रियों और 24 अन्य मंत्रियों को राज्यपाल आरिफ़ मोहम्मद खान ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत NDA के तमाम दिग्‍गज नेताओं और  NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी में नीतीश कुमार की नई कैबिनेट ने शपथ ली। 
नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार के मुख्‍यमंत्री के तौर पर गुरुवार 20 नवंबर 2025 को शपथ ली। उनके साथ बीजेपी के सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्‍हा ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। 
नीतीश कुमार का शपथ ग्रहण समारोह प्रदेश की राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में हुआ। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ समेत NDA के अन्‍य घटक दलों के तमाम दिग्‍गज नेता मौजूद थे। कई राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रियों ने भी नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की।
आप को बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में NDA को कुल 202 सीटें मिली हैं। BJP ने 89 सीटों पर जीत दर्ज की है। दूसरे नंबर पर नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड) JDU 85 सीटों के साथ है। चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (आर) LJPR ने 19 सीटों पर जीत दर्ज की है।  हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा HAM को पांच और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को चार सीटों पर जीत मिली है।
किस पार्टी से बने कितने मंत्री, देखें पूरी लिस्‍ट -
भारतीय जनता पार्टी से बने मंत्री
सम्राट चौधरी 
विजय सिन्हा 
दिलीप जायसवाल 
मंगल पांडेय 
रामकृपाल यादव 
संजय टाइगर 
अरुण शंकर 
सुरेंद्र मेहता 
रमा निषाद 
नारायण साह 
लखेन्द्र पासवान 
श्रेयशी सिंह 
प्रमोद कुमार 
नितिन नवीन 

जनता दल यूनाइटेड से बने मंत्री

विजय कुमार चौधरी 
विजेंद्र यादव  
श्रवण कुमार  
अशोक चौधरी  
लेसी सिंह  
मदन साहनी  
सुनील कुमार  
जमा खां
 
अन्य घटक दल से बने मंत्री

संजय कुमार – एलजेपी (आर)
संजय कुमार सिंह – एलजेपी (आर)
दीपक प्रकाश – आरएलएम
संतोष सुमन – हम